कितने चेहरे बदले मैंने

कितने चेहरे बदले मैंने

कितने चेहरे बदले मैंने,

जीवन के भीतर और बाहर,
कितनी बार नूतन हो लौटा,
दुनिया के मेले में जाकर|
जो कल मैं था है अब और ही कोई |
जो मेरा साथी था वो भी,
आया आज अजनबी बनकर|
कितने चेहरे बदले मैंने ..
बीती बातें भूल चुका हूँ ,
सारी सौगातें भूल चुका हूँ,
आज हूँ जो भी उसमें खोकर,
भूल गया जन्मों के बंधन|
तुमने कल सोचा था मुझको,
उसने था कल साथ निभाया|
आज लगा है वही पराया,
क्यूंकि रूप बदल वह आया|
काश! यदि मैं जान ये जाता,
है किससे कब-कब का नाता,
तब सबको फिर गले लगाता|
अपनों से न यूँ कतराता|
मेरी ये छोटी सी दुनियां,
मुझको यूं छोटा न करती,
याद अगर मुझको सबसे ही,
अपना रिश्ता गर आ जाता |
कितने चेहरे बदले मैंने…


Browse Our Archives

Follow Us!


TAKE THE
Religious Wisdom Quiz

Which principle is taught in "turn the other cheek"?

Select your answer to see how you score.